Merry Christmas: धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस उत्सव

Updated:
विज्ञापन

Merry Christmas: देवरी में क्रिसमस का उत्सव बुघवार को धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इसके साथ ही मिस्सा पूजा में मसीही समुदाय के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया.

विज्ञापन

क्रिसमस पर प्रखंड क्षेत्र संत जोसेफ चर्च बेलाटांड़ में पुरोहित विन्सेंट मुर्मू, संत थॉमस चर्च दुलाभीठा में पुरोहित स्टीफन हेंब्रम, संत टेरेसा चर्च गरही में पुरोहित स्कारिया टुडू के नेतृत्व में मिस्सा पूजा आयोजित की गयी. गरही स्थित संत टेरेसा चर्च पुरोहित फादर स्कारिया टुडू के नेतृत्व में आयोजित मिस्सा पूजा के उपरांत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुए. अपने संबोधन में फादर स्कारिया टुडू ने कहा की क्रिसमस से हम सबको यह सीख मिलती है की, ईश्वर हमारे साथ है. प्रभु यीशु ईश्वर का इकलौते पुत्र हैं वे लोगो की उद्धार के लिए पृथ्वी पर अवतार लिए. मौके पर अनिल हांसदा, संतोष बासके, दसरथ मरांडी, विनोद हेंब्रम आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola