शहीद किशुन मरांडी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : सुदिव्य

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व झामुमो नेता | Prabhat Khabar Network

शहीद किशुन मरांडी का 31वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनके बलिदान को झामुमो के लिए अविस्मरणीय बताया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

शनिवार को शहीद किशुन मरांडी का 31वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद किशुन मरांडी की धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य बबली मरांडी एवं उनके परिजनों द्वारा स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इसके बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सुदिव्य

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड और झामुमो के लिए शहीद किशुन मरांडी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा शहीद किशुन मरांडी के परिवार के साथ खड़ा रहा है और आगे भी हर सुख-दुख में परिवार का साथ देता रहेगा.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद किशुन मरांडी अमर रहें, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद और दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें के नारे लगाये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola