राय तालाब रोड पर नाली नहीं, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Updated:
विज्ञापन

सरिया वार्ड नंबर 2 के राय तालाब रोड में सड़क पर बहता गंदा पानी | Prabhat Khabar Network

सरिया नगर पंचायत के राय तालाब रोड पर नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. बरसात में स्थिति और बदतर हो जाती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़कर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. पेयजल संकट, बदहाल सड़क, नाली निर्माण और साफ-सफाई जैसी समस्याओं के बीच बड़की सरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित राय तालाब रोड पर नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो गयी है. सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार राय तालाब रोड पर नाली नहीं होने के कारण आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है. बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है. सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है. लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है.

रोजाना हजारों लोगों का होता है आवागमन

राय तालाब रोड पंडुइयाटांड़ और चंद्रमारणी मोहल्ले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. सड़क के आसपास किस्टो काली दुर्गाबाड़ी, बचपन प्ले स्कूल, एसएस कॉन्सेप्ट स्कूल, पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय का आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बंगाली कोठियां और रिहायशी इलाके हैं. स्कूली वाहनों के साथ मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी इसी सड़क से होती है.

कई बार मांग के बावजूद नहीं बनी नाली

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग की गयी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई. लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और बारिश के मौसम में उन्हें सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है. लोगों ने नगर पंचायत से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है.

राशि मिलते ही प्राथमिकता से होगा काम : कार्यपालक पदाधिकारी

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि राय तालाब रोड की समस्या उनके संज्ञान में है. इसे बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा. राशि उपलब्ध होते ही नाली निर्माण का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola