झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 20 मार्च से गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, उपचुनाव को लेकर करेंगी मंत्रणा

Updated:
विज्ञापन

कल्पना सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 20 मार्च से गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे उपचुनाव को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करेंगी.

विज्ञापन

गिरिडीह: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का गांडेय विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा 20 मार्च से है. दौरे के क्रम में वह झामुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके साथ ही गांडेय उपचुनाव को लेकर मंत्रणा की जायेगी. इसको लेकर झामुमो की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कल्पना सोरेन 20 मार्च को आएंगी गिरिडीह
झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि कल्पना सोरेन बुधवार (20 मार्च) को गिरिडीह पहुंचेंगी. यहां से वह बेंगाबाद जायेंगी. बेंगाबाद चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा. यहां से वह झलकडीहा स्थित झामुमो के पूर्व विधायक स्व. सालखन सोरेन के आवास जायेंगी, जहां पर वह स्व. सोरेन की पत्नी से मुलाकात करेंगी. यहां के बाद वह डाकबंगला, फुलजोरी होते हुए गांडेय पहुंचेंगी. गांडेय प्रखंड के कर्रीबांक में पंचायत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी.

गिरिडीह के उत्सव उपवन में रात्रि विश्राम
कल्पना सोरेन बैठक के बाद ताराटांड़ होते हुए वह गिरिडीह के उत्सव उपवन पहुंचेंगी. यहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगी. श्री सिंह ने बताया कि 21 मार्च को कल्पना सोरेन बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. यहां के बाद वह दोपहर दो बजे कोवाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. यहां के बाद वह रांची के लिए कूच कर जायेंगी. दौरे के क्रम में उनके साथ पार्टी के वरीय नेता भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola