Giridih News :अतिक्रमणकारियों की चपेट में झारखंडधाम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:15 PM

विज्ञापन

Giridih News :सूबे का प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम फिलहाल अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. इस कारण महाशिवरात्रि में यहां आनेवाले शिवभक्तों को वाहन रखने में परेशानी होती है.

विज्ञापन

लोगों के जहां-तहां मकान व दुकान बना लेने से जाम और भीड़ से भक्तों को दो-चार होना पड़ता है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मेला में लाखों शिवभक्त दर्शन करने आयेंगे. अतिक्रमण के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होगी.

शिवभक्तों का लगेगा तांता

महाशिवरात्रि के मौके पर झारखंडधाम में शिवभक्तों का तांता लगेगा. यहां दो दिवसीय मेला लगता है. हजारों शिवभक्त यहां जलाभिषेक करेंगे, पर सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लगा रहेगा. इससे लोगों को काफी परेशानी होगी. सड़क 20 फीट चौड़ी है, पर अतिक्रमण करने के कारण सड़क मात्र 12 फीट बच गयी है. शिवगंगा तथा मंदिर के चारों और बनाये गये सभी पीसीसी पथ पर दुकान लगाकर और अतिक्रमण कर उसे गलीनुमा बना दिया गया है. वैसे भी यहां हर दिन शिवभक्त आते हैं. वे यहां जागरण, विवाह, मुंडन व अन्य अनुष्ठान व पूजा करने आते हैं. आये दिन लोगों को भी काफी परेशानी होती है.

छतरी को लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं

पर्यटन विभाग की ओर से बनायी गयी छतरी को लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस स्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. बावजूद इसके अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो रही है. इस अतिक्रमण के कारण इस विख्यात तीर्थस्थल में पूजा-अर्चना के लिए आनेवाले श्रद्धालु हलकान हो रहे हैं. पंसस राजेश वर्मा, नरेश पंडा, नंदकिशोर पंडा, सिकंदर वर्मा, लट्टू सिंह व काली दास ने उपयुक्त से क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola