झारखंड आंदोलनकारियों ने की बैठक, बनाई आंदोलन की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारियों ने प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय के खेल मैदान में रविवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान व पेंशन के लिए एकजुटता दिखाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारियों ने प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय के खेल मैदान में रविवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान व पेंशन के लिए एकजुटता दिखाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान मुस्तफा अंसारी ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले झारखंड आंदोलनकारी आज राज्य सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गये हैं. प्रदेश सरकार झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों की मांग पर गंभीर हुई और टीम गठित कर झारखंड आंदोलनकारियों को चिह्नित करने का काम किया. लेकिन एक साल बाद भी उन्हें पेंशन नहीं दिया जा रहा है. बैठक में तय हुआ कि अगले रविवार को जिला मुख्यालय में बैठक कर आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा. मौके पर नारायण राणा, डॉ नसीरुद्दीन, निर्मल शर्मा, मनोज कुमार वर्मा, टुड़का मुर्मू, देवीश्वर मुर्मू, परमेश्वर बास्की, रामेश्वर मुर्मू, लालो यादव, कोलेशवर सोरेन, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, चेतलाल राना, सुरेश प्रसाद वर्मा, मो मुमताज, प्रभु किस्कू, नरेश वर्मा, मोहन महतो, गोविंद महतो, शिवलाल यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, सीतो वर्मा, गांगो महतो, राजेंद्र वर्मा, छोटेलाल वर्मा, कामदेव वर्मा, रामदेव वर्मा, तालो यादव, राधेश्याम वर्मा, नरेश वर्मा, बैजू यादव, राजकुमार सोनार, सालिक यादव, इन्द्रनारायण महतो, सोमरी देवी, गोविंद यादव, रुपलाल मुर्मू, तेजो राणा, बालदेव प्रसाद वर्मा, सुधीर शर्मा, बासुदेव प्रसाद वर्मा, धरमु यादव, फूतुच मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, मोहन सिंह, मोहन प्रसाद वर्मा, सीतो वर्मा, कन्हैय वर्मा, कार्तिक महतो, कृपाल प्रसाद वर्मा, परशुराम वर्मा, नरेश प्रसाद वर्मा, जी���ेंद्र विश्वकर्मा, भिखारी राणा, तारो राणा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सरयू प्रसाद वर्मा समेत कई उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola