Giridih News :जमुआ विधायक ने निकाली विजय सह अभिवादन यात्रा

Giridih News :विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देवरी के विभिन्न गावों में विजय सह अभिवादन यात्रा निकालकर लोगों के प्रति आभार जताया.
जमुआ विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देवरी के विभिन्न गावों में विजय सह अभिवादन यात्रा निकालकर लोगों के प्रति आभार जताया. चितरोकुरहा से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं की टोली नारेबाजी करते हुए मंडरो बाजार, बरवाबाद, समुआडीह, किरको, मरपोका, मारूडीह, बाघरायडीह, बड़ाडीह, रामुशरण, भोजपुरो, गरडीह, घोरंजी बाजार, सिकरूडीह, ढेंगाडीह, मंझलाडीह, चोलीडीह, गादीधाम समेत अन्य गांवों का दौरा दिया. विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. जुलूस में पार्टी के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, देवरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय, पंकज राम, अविनाश राय, दिलीप उर्फ दीपू राय, सत्यनारायण चौधरी, पिंकी कुमारी, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार दुबे, रामेश्वर सिंह मुखिया, सुनील साव, पंकज वर्मा, मधुसूदन राय, शंभु राय, विनय कुमार, दशरथ रविदास, विजय दास, अजय वर्मा, संदीप कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










