Giridih News: बैठक में उठा अबुआ आवास के लिए वसूली का मामला

Updated at : 07 Sep 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बैठक में उठा अबुआ आवास के लिए वसूली का मामला

Giridih News: बताया कि इस पंचायत में सभी कार्य के लिए कमीशन देना पड़ता है. बिना कमीशन के यहां कोई काम नहीं होता है. ग्रामीण विजय किस्कू, बसंती टुडू, कुसुम हेम्ब्रम, फुलमनी टुडू, लिलमुनी देवी, सुबोदी हेंब्रम, रासोमनी देवी, मंझली देवी सहित अन्य ने बताया कि अबुआ आवास के जियो टैग के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

ताराजोरी पंचायत में अबुआ आवास के लिए वसूली का मामला सामने आया है. शनिवार को सिदो-कान्हू जन संघर्ष मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में यह मुद्दा ग्रामीणों मे उठया. मंच के संरक्षक राजेश यादव से ग्रामीणों ने योजनाओं के नाम कमीशनखोरी की शिकायत की. बताया कि इस पंचायत में सभी कार्य के लिए कमीशन देना पड़ता है. बिना कमीशन के यहां कोई काम नहीं होता है. ग्रामीण विजय किस्कू, बसंती टुडू, कुसुम हेम्ब्रम, फुलमनी टुडू, लिलमुनी देवी, सुबोदी हेंब्रम, रासोमनी देवी, मंझली देवी सहित अन्य ने बताया कि अबुआ आवास के जियो टैग के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की जा रही है. कहा जा रहा है कि जियो टैग के बाद निर्धारित राशि देनी पड़ेगी, तभी आवास का लाभ मिलेगा, अन्यथा योजना कैंसिल हो जायेगी. इस उगाही में स्थानीय स्तर पर बिचौलिये सक्रिय है. कहा है कि कई लोगों ने परेशान होकर कर्ज लेकर पैसा दे दिया है. श्री यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से जांच कर लाभुकों से ली गयी घूस की राशि वापस कराने की मांग की है. कहा कमीशन वापस करने के साथ ही लाभुकों को अबुआ आवास की गारंटी विभाग करे, अन्यथा जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर बड़का हेंब्रम, शंभु तुरी, छोटेलाल बेसरा, सुरेश किस्कू, दिनेश बेसरा, बाबुन किस्कू, नुनूलाल हेंब्रम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola