युवक के हत्या मामले जांच शुरू, आधा दर्जन से हुई पूछताछ

Updated at : 20 Apr 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
युवक के हत्या मामले जांच शुरू, आधा दर्जन से हुई पूछताछ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में युवक मेरूलाल किस्कू नामक युवक की हत्या मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में युवक मेरूलाल किस्कू नामक युवक की हत्या मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है. लेकिन अभी-तक पुलिस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है. शनिवार को इस मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ सदर विनोद रवानी भी मुफस्सिल थाना पहुंचे और पूरे हत्याकांड मामले की अनुसंधान की. क्या है पूरा मामला : मामला यह है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव में मंगलवार को मेरूलाल किस्कू पिता सोमर किस्कू की गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुस कर गला दबा कर हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर मृतक मेरूलाल की बहन पुष्पा किस्कू ने गांव के ही चुनीलाल हांसदा, मंटू हांसदा, बीरेंद्र हांसदा व सुखू हांसदा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में पुष्पा ने कहा कि उक्त लोगों से उसके भाई मेरूलाल की पुरानी रंजिश थी. इसी बीच मंगलवार की रात में उक्त सभी लोग नशे की हालत में अचानक उसके घर पहुंचे और मेरूलाल की खोजबीन करने लगे. मेरूलाल को घर के बगल में सोते देख उक्त सभी वहां पहुंचे और रस्सी से बांध कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मेरूलाल के हत्या मामले की जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है. जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola