Giridih news :एनडीए की सरकार बनते ही घुसपैठियों को दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता : चंपाई

Updated:
विज्ञापन

Giridih news :गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में सोमवार को सोबरनपुर मैदान में भाजपा की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन मौजूद थे.

विज्ञापन

गिरिडीह विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में चुनावी सभा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में सोमवार को सोबरनपुर मैदान में भाजपा की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने जनता से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा. श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार किया गया. पांच छह महीने के कार्यकाल में मैंने मंईयां सम्मान योजना, शिक्षक भर्ती, सिपाही भर्ती जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया. लेकिन सत्ता से हटाकर वाहवाही लूटने का प्रयास यह सरकार कर रही है. कहा कि हेमंत सरकार ने जनता का पेंशन बंद कर दिया है. एनडीए की सरकार बनते ही राज्य में बालू फ्री कर दिया जायेगा. पेंशन चालू किया जायेगा और साल में दो बार गैस सिलेंडर फ्री व सस्ते में दिया जायेगा. कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही घुसपैठिये को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा. सभा स्थल से चंपाई सोरेन के निकलने के बाद गिरिडीह विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी पहुंचे. श्री शाहाबादी ने भी सभा को संबोधित कर जनता से वोट मांगा. श्री शाहाबादी ने अपने कार्यकाल में किये विकास कार्यों को भी लोगों के बीच रखा. मौके पर विधानसभा संयोजक श्याम प्रसाद, प्रशांत जायसवाल, सिकंदर हेंब्रम, मनोज साहू, अजय सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola