Giridih News :समिति में समाज के वरिष्ठ लोगों को शामिल करें : सुदिव्य
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :विश्वकर्मा समाज के मिलन समारोह का एक होटल में रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे.
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद समाज के उत्थान पर चर्चा की गयी. बुलाकी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर को भव्य रूप देने की रणनीति बनायी गयी. मंत्री श्री सोनू ने अपने संबोधन में मंदिर का भव्य स्वरूप और विकास के लिए एक संरक्षण और कार्यकारिणी समिति बनाने की बात रखी. कहा कि संरक्षण समिति में समाज के वरिष्ठ और अभिभावक स्वरूप लोगों को शामिल किया जाये, ताकि वह सभी कार्यों की देखरेख करें और उनके अनमोल सुझाव के साथ मंदिर निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके.
कार्यकारिणी समिति में दें युवाओं को स्थान
मंत्री ने कहा कि कार्यकारिणी समिति में युवाओं को रखा जायेगा, जो सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे. उन्होंने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंदिर के विकास और भव्य निर्माण के साथ समाज के उत्थान के लिए जहां और जिस रूप से उनकी आवश्यकता पड़ेगी, वे खड़े रहेंगे. उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को संभालने और आनेवाली पीढ़ी को बेहतर बनाने पर बल दिया. कार्यक्रम में मदन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बिनोद कुमार शर्मा, भीम विश्वकर्मा, कन्हैया विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, सन्नी विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, अमर शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, गुंजन शर्मा, पुनीत विश्वकर्मा, बीरेंद्र विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन