Giridih News :होटल मालिक व ग्राहक में मारपीट, सात घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र की सिमराढाब पंचायत के नवादा-बरहमसिया स्थित जेनू साव के होटल में शनिवार की शाम करीब चार बजे होटल मालिक व ग्राहक में मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

इस घटना में दोनों ओर के सात युवक घायल हो गये. घायलों में होटल संचालक फलजीत साव, लक्ष्मी कुमार, कृष्णा कुमार, मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेको विधनियां का ग्राहक दिनेश साव, मुकेश यादव, सुरेश यादव, मूरत यादव शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही थाना के सब इंस्पेक्टर प्रेमशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ओर उग्र हो रहे लोगों को शांत करायी. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

पांच लोगों को किया गया रेफर

चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद फलजीत साव, लक्ष्मी कुमार, कृष्णा कुमार, दिनेश यादव व मूरत यादव को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें गिरिडीह ले गये. घायल होटल संचालक फलजीत साव ने बताया कि एक चार पहिया पर सवार होकर सात लोग मटन लेकर होटल पहुंचे और बनाने के लिए कहा. मटन बनाकर खाना परोस दिया गया. एक युवक लाहन से शराब की बोतल निकाला और शराब पीने लगा. खाने-पीने के बाद उनसे बिल का भुगतान करने की बात कही, तो वह गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. होटल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. पुलिस नहीं पहुंचती तो उक्त ग्राहक बड़ी घटना को अंजाम दे देते. घायल ग्राहक दिनेश ने कहा कि वे लोग खाना खाये. 11 सौ रुपये भी दिये. हिसाब मांगने लगे तो होटल मालिक गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. पुलिस अधिकारी प्रेमशंकर सिंह ने कहा दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं. आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola