हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा
बिरनी : जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे बिरनी के पंदनाखुर्द में उत्पात मचाया. हाथियों ने महेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा, किशोर विश्वकर्मा की जेठुआ फसल को नष्ट किया. इसके बाद हाथियों का झुंड हरदिया गांव पहुंचा. जहां नूर मुहम्मद, जाकिरउद्दीन मियां द्वारा लगाये गये प्याज को रौंद डाला. . […]
बिरनी : जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे बिरनी के पंदनाखुर्द में उत्पात मचाया. हाथियों ने महेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा, किशोर विश्वकर्मा की जेठुआ फसल को नष्ट किया. इसके बाद हाथियों का झुंड हरदिया गांव पहुंचा. जहां नूर मुहम्मद, जाकिरउद्दीन मियां द्वारा लगाये गये प्याज को रौंद डाला. .
आपके शहर में
वहीं घोरमोरा गांव में हिरामन साव, बुधन साव, पोखन साव, सीता देवी, लेखो साव, रामदेव साव, रीतलाल साव की लगभग पांच एकड़ में लगी गेहूं, प्याज व जेठूवा फसल को भी हाथियों ने नष्ट कर दिया. इधर, सूचना पर वन विभाग के अधिकारी अबोध महथा, योगेंद्र प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए