रोग दूर करने में रामबाण हैं जड़ी-बूटियां : अक्षय मिश्रा

Updated:
विज्ञापन

पूरे झारखंड के जंगलों में मनुष्य व पशुओं के इलाज के लिए प्रकृति ने जड़ी-बूटियों का भंडार दिया है. लेकिन, नयी पीढ़ी इसका लाभ नहीं ले पा रही.

विज्ञापन

रामानंद सिंह, बगोदर. पूरे झारखंड के जंगलों में मनुष्य व पशुओं के इलाज के लिए प्रकृति ने जड़ी-बूटियों का भंडार दिया है. लेकिन, नयी पीढ़ी इसका लाभ नहीं ले पा रही. बगोदर में भी कमोबेश यही हाल है. यह कहना है पुटकी बाजार धनबाद के अक्षय कुमार मिश्रा का. श्री मिश्रा पेशे से एक चिकित्सक है. वह जड़ी-बूटियों का मिश्रण तैयार कर कैंसर, दमा, शुगर, रक्तचाप, सिरदर्द समेत अन्य बीमारियों का इलाज करते हैं. यहां वह एक सप्ताह से बगोदर बजे सरिया रोड स्थित काली मंदिर के परिसर में लोगों की जांच व इलाज कर रहे हैं. उनसे इलाज कराने ना सिर्फ स्थानीय बल्कि हिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, चतरा, हजारीबाग जिला के लोग पहुंचते हैं. जांच के बाद वह लोगों को जड़ी-बूटी से बना मिश्रण देते हैं. उनका कहना है जड़ी-बूटी अनमोल हैं, लोग रोग ठीक करने के लिए अस्पतालों में लाखों खर्च करते हैं. यदि वह रोग की जांच करवा जड़ी-बूटी का सेवन करें तो रोग जड़ से मिल जायेगा. कहा कि वह पूर्व में एक शिक्षक थे. उनका उद्देश्य जड़ी-बूटी के गुण से ना सिर्फ देश, बल्कि दुनिया के लोगों को अवगत करना है. कण-कण में व्याप्त ईश्वर का यह अनुपम भेंट हमें रोगों से सुरक्षा देता है. जड़ी बूटियां का प्रयोग मानव के ईश्वर का वरदान है. उन्होंने कई जड़ी-बूटी के संबंध में जानकारी दी. कहा कि अश्वगंधा रक्तचाप के लिए रामबाण है. मधुमेह में व अन्य रोगों में कारगर शेखपुष्पी, कचनार आदि उपयोगी है. उनका इलाज करने का तरीका व जड़ी-बूटी से हो रहे लाभ के कारण काफी संख्या में लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola