अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिक के सहयोग को ले बना हेल्प डेस्क ग्रुप

Updated at : 15 Apr 2020 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिक के सहयोग को ले बना हेल्प डेस्क ग्रुप

गिरिडीह : लॉकडाउन से उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर जिला अधिवक्ता संघ ने मोबाइल कांफ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को एक बैठक की. बैठक संघ के सचिव चुन्नूकांत के आवास पर संयुक्त सचिव लाइब्रेरी शिवेंद्र कुमार सिन्हा व सह कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुई. लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ जाने से […]

विज्ञापन

गिरिडीह : लॉकडाउन से उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर जिला अधिवक्ता संघ ने मोबाइल कांफ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को एक बैठक की. बैठक संघ के सचिव चुन्नूकांत के आवास पर संयुक्त सचिव लाइब्रेरी शिवेंद्र कुमार सिन्हा व सह कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुई. लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ जाने से जरूरतमंद अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिक की परेशानी की स्थिति में सहयोग के लिए एक हेल्प डेस्क ग्रुप बनाया गया है.

आवश्यकता होने पर कोई भी सदस्य हेल्पडेस्क ग्रुप से संपर्क स्थापित कर सहयोग ले सकते हैं. कहा गया कि पूर्व में भी संघ ने जरूरतमंद सदस्यों व अधिवक्ता लिपिकों के घरों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचायी है. आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही गयी. बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुई.

मौके पर संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष बालगोविंद साहू, कोषाध्यक्ष मीरा कुमारी, सदस्य चंदन कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विशाल कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे. हेल्प डेस्क के अधिवक्ता व उनका मोबाइल नं. डॉ. प्रकाश सहाय – 9431144694अजय कुमार सिन्हा – 9431194589सुबोनिल सामंता – 9334380534विशाल कुमार – 8809226522ब्लड शिवेंद्र कुमार सिन्हा – 9431744069राजीव कुमार सिन्हा – 8986660886निरंजन कुमार – 8434282511बबन खान – 9576636325एंबुलेंससूरज नयन – 9771308346अमित कुमार सिन्हा – 9204007677बबन खान – 9576636325साजिद महमूद – 7004941201खाद्यान्नसुनीता शर्मा – 7250001048कौशल कुमार सिन्हा – 7488712231अमित कुमार सिन्हा – 8210284945विनोद कुमार बिंदु – 8709193232दवा ज्योतिष कुमार सिन्हा – 9955115152अभय कुमार सिन्हा – 8969170119मितेश सर्राक – 9431335225विजय साहा – 6201486402चंदन कुमार सिन्हा – 8235436575समन्वय चुन्नूकांत – 9204069741

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola