Giridih News :आपसी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी अंतर्गत भलुवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गयी. इसमें छह लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी अंतर्गत भलुवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट हो गयी. इसमें छह लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सीएचसी बिरनी में किया गया. घायलों में प्रथम पक्ष के मनीष कुमार वर्मा (17), मंजीत वर्मा (16), उर्मिला देवी (40), मंजू देवी (21), दूसरे पक्ष से अमरीका देवी (36), 75 वर्षीय कोशिला देवी (75), उर्मिला देवी (45) शामिल हैं. घायलों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कहा है कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है. घटना की सूचना बिरनी थाना को दे दी गई है. ओपी प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि इसमें कोई आवेदन नहीं मिला है. मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola