Giridih News :घोड़थंभा में चला विशेष वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला मोटर वाहन निरीक्षक गौतम किशोर के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम घोड़थंभा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न मार्गों पर चल रहे मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेजों, भार क्षमता तथा अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गयी.

विज्ञापन

इस दौरान कई वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाये गये. नियमों की अनदेखी करने वाले हाइवा (जेएच 12एफ 8542) पर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने चालकों एवं मालिकों को ओवरलोडिंग से होने वाले नुकसान और हादसों के अंदेशों की भी जानकारी दी. अचानक चले इस अभियान से क्षेत्र के वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.

कई चालकों ने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया

जांच की सूचना मिलते ही कई वाहन चालक अपने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ते देखे गये, जबकि कई वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया. हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. एमवीआई गौतम किशोर ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क हादसों की एक बड़ी वजह है. इससे न केवल वाहन की क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है. संवाददाता वीरेंद्र राणा

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola