गांडेय में बुलेट और चारपहिया वाहन की सीधी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व भीड़ | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर दासडीह मंदिर के पास बुलेट और चारपहिया वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बुलेट सवार रामजीत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह मंदिर के समीप रविवार को बुलेट मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन की सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में बुलेट सवार रामजीत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गांडेय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गांडेय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर के पास आमने-सामने हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार ताराटांड़ थाना क्षेत्र के लूटोरी गांव निवासी चिंतामणी किस्कू चारपहिया वाहन से अपनी ससुराल चपुआडीह से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दासडीह शिव मंदिर के समीप गांडेय की ओर से आ रहे मरगोडीह गांव निवासी रामजीत मंडल की बुलेट मोटरसाइकिल से उनके वाहन की सीधी टक्कर हो गयी.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व भीड़,इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
इलाजरत घायल रामजीत मंडल | Prabhat Khabar Network

टक्कर में बुलेट का लेगगार्ड टूटा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट मोटरसाइकिल का लेगगार्ड टूट गया. हादसे में बाइक सवार रामजीत मंडल बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने दोनों वाहन किये जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी गांडेय भेजा. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बुलेट मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola