ePaper

Giridih News : पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

Updated at : 02 Jul 2024 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया केस, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

गिरिडीह पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. पुलिस को यह सफलता चोरी होने के 48 घंटो के अंदर मिली है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी की एक ट्रक को 48 घंटे के अंदर बरामद करने के साथ गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है. गिरोह के पास से एक कार को भी बरामद किया है.

29 जून को हुई थी ट्रक की चोरी

बता दें कि डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो से बीते 29 जून को एक 12 चक्का ट्रक की चोरी हुई थी. ट्रक के चोरी होने से सम्बंधित आवेदन मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी हुई 12 चक्का ट्रक को बरामद कर लिया. पुलिस ने घटना में संलिप्त अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य और चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए कार को बरामद किया है.

चोरी के तार बिहार से जुड़े

इस मामले को लेकर डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि चोरी हुआ ट्रक बिहार के जहानाबाद से बरामद किया गया है, जबकि पकड़े गए गिरोह का सदस्य और कार को भी जहानाबाद से ही बरामद किया गया है. फिलहाल पूछताछ में पकड़े गए गिरोह के सदस्य बिहार के जहानाबाद निवासी बबन कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने में चार लोग शामिल थे. फिलहाल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. बताया गया कि चोरी की गई ट्रक को गिरोह के सदस्यों के द्वारा रंग-पेंट कर ट्रक को अवैध धंधे में लगा दिया जाता था.

Also Read : Jharkhand Cyber Crime: झारखंड CID ने 18 राज्यों में ठगी करने वाला साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

Also Read : Jharkhand Cyber Crime: गिरिडीह में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साइबर ठग, ऐसे फंसाते थे लोगों को अपने जाल में

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola