Jharkhand Cyber Crime: गिरिडीह में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साइबर ठग, ऐसे फंसाते थे लोगों को अपने जाल में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Jun 2024 2:36 PM

विज्ञापन

गिरिडीह में पांच साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से मोबाइल एटीएम कार्ड, सिम कार्ड समेत कई चीजें बरामद हुई है. सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनके खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 24/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सहनवाज अंसारी (उम्र 19 साल), दीपक कुमार (22 साल), उपेंद्र कुमार महथा (24 साल), रंजीत चौधरी (25 साल), प्रकाश कुमार वर्मा (28 साल) शामिल है. उनके पास से 18 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद किया गया है.

कैसे हुई गिरफ्तारी

दरअसल गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर साइबर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उसके बाद उस थाना क्षेत्र में छापामेरी करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कैसे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे.

ऐसे फंसाते थे लोगों को अपने जाल में

गिरिडीह साइबर पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह फर्जी सिम का प्रयोग कर (जस्ट डाइल डॉट कॉम ऐप) के माध्यम से ग्राहकों को इंक्वायरी के नाम पर फोन करते थे. उसके बाद उनसे ठगी करते थे. साइबर अपराधियों ने यह भी जानकारी दी कि ठगी करने यह एकमात्र तरीका नहीं है. इसके अलावा वे लोगों को व्हाट्सएप पर गेमिंग ऐप (लेजर बुक 247 डॉट कॉम) का लिंक भेजकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे. इसके अलावा वे ग्राहकों के आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य कागजात धोखे से रखकर उसका उपयोग कर वे प्रज्ञा केंद्र से ठगी का पैसा निकलवाने का कार्य करते थे.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime: रांची में बैंककर्मी बता साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से कर ली शॉपिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola