गिरिडीह में पत्नी की हत्या कर भागने वाला युवक मधुपुर रेलवे स्टेशन से धराया, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Updated:
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतिका के परिजन

रोते बिलखते मृतिका के परिजन

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को जब वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पचंबा थाना प्रभारी नरेंद यादव को आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मृणाल कुमार, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना इलाके के नरेंद्रपुर में गुरुवार की देर रात अपने पत्नी की हत्या कर भागने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मामला ये है कि हसनैन नामक युवक की शादी यास्मिन खातून से हुई थी. बीती रात संदेहास्पद परिस्थिति में युवती मौत हो गयी. उनका शव ससुराल से बरामद हुआ. घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने हत्या की अंदेशा व्यक्त की. इसके बाद मृतका के मायके वाले जब नरेंद्रपुर उसके सुसराल पहुंचे तो देखा कि उनका पति घर से गायब था.

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दिया गिरिफ्तारी का आदेश

जिसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पचंबा थाने की पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच -पड़ताल में जुटी. इधर जैसे ही घटना की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली तो उन्होंने तुरंत पचंबा थाना प्रभारी नरेंद यादव को छापामारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर मो. कलीम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. जिसके बाद मो. कलीम ने बताया कि उसका बेटा हसनैन अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मधुपुर रेलवे स्टेशन भाग गया और वहां से ट्रेन पकड़ कर बाहर भागने वाला है.

Also Read: गिरिडीह व जमुई के उत्पाद विभाग ने शराब भट्ठियों किया ध्वस्त

मधुपुर स्टेशन से मृतका का पति हुआ गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस एक्टिव हो गयी और मृतका के पति हसनैन की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हसनैन गिरिडीह छोड़कर मधुपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर बाहर भागने वाला है. इसके बाद पचंबा थाने की पुलिस मधुपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और आरपीएफ के सहयोग से मृतका के पति हसनैन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है. इधर, पूछताछ में मृतका का पति हसनैन ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पूर्व से ही विवाद चल रहा था. गुरुवार की रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद उसने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola