Giridih News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुंबई से पांच दिन पूर्व सूर्याही मनाने आया था घर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बीते रविवार देर रात्रि साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में बिरनी के कल्हाजोरी निवासी 26 वर्षीय पिंटू रजक की मौत हो गयी. घायल युवक को इलाज को लेकर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके स्वजन शव को लेकर बिरनी थाना पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने शव का प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
बीते रविवार देर रात्रि साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में बिरनी के कल्हाजोरी निवासी 26 वर्षीय पिंटू रजक की मौत हो गयी. घायल युवक को इलाज को लेकर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके स्वजन शव को लेकर बिरनी थाना पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने शव का प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनी के डबरसैनी-जोराशांख मुख्य मार्ग पर बीते रविवार देर रात्रि करीब साढ़े नौ बजे को बिरनी के अरारी-रूपीडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गया. इससे पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के काफी देर बाद घायल युवक को राहगीरों ने रात्रि को बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र कल्हाजोरी के 26 वर्षीय पिंटू रजक के रूप में हुई. घटना की जानकारी स्वजन व पुलिस को दी. स्वजन व पुलिस अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली. घायल युवक को चिकित्सा पदाधिकारी ने इलाज के बाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम रास्ते में दम तोड़ दिया.पांच दिन पहले सूर्याही पर्व करने पहुंचा था गांव
प्रमुख रामू बैठा, पंसस पंकज यादव, मृतक के स्वजन ने बताया कि पिंटू रजक मुंबई मजदूरी कर स्वजन का जीवनयापन करता था. पांच दिन पहले बीते बुधवार को सूर्याही पर्व करने पहुंचे थे. घर में रविवार को सूर्याही पर्व हो रहा था. घर पर रिश्तेदार पहुंचे थे. पिंटू ने रिस्तेदारों को स्वागत के लिए लगा हुआ था. घर का कुछ समान घट गया उसे लाने जरीडीह बाजार रविवार देर रात्रि करीब साढ़े आठ बजे अपने बाइक से जा रहा था. इसी बीच उक्त स्थान के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया. मृतक के छोटे-छोटे दो पुत्र, एक पुत्री है. पुलिस पदाधिकारी लालचंद महतो ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










