Giridih News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 9:54 PM
Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में बुधवार को दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक चालक काफी दूर जा गिरा.
घटना होने के बाद अगल-बगल के लोगों की भी भीड़ जुट गयी. घटना में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव निवासी 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ने बताया कि वह सुबह किसी काम से डुमरी गया हुआ था. वहां से वह अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में कोल्डीहा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की टक्कर उसके साथ हो गयी. टक्कर मारने के बाद बाइक चालक अपनी बाइक को लेकर फरार हो गया. हालांकि घटना में वह भी मामूली रूप से ज़ख़्मी हो गया. घटना के बाद वहां पहुंचे लोगों ने घायल को उठाकर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










