Giridih News: ट्रक ने ऑटो में मारा धक्का, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा के समीप एक ट्रक ने यात्री सवार ऑटो को धक्का मार दिया. इस घटना में ऑटो में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव तुरी ने कुछ देर में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटी रोड औरा हाई स्कूल के समीप ट्रक और ऑटो बगोदर से डुमरी की ओर दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे. इसी बीच ट्रक ने ऑटो को धक्का मार दिया. इस घटना में ऑटो सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना जोहार एकता फाउंडेशन बगोदर की टीम को मिलते ही अपनी नि:शुल्क एम्बुलेंस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं फाउंडेशन से जुड़े युवकों में मो आमिर और बिट्टू सिद्दीकी, मो उमर ने घायलों को उठाकर पहले स्थानीय निजी क्लिनिक में उपचार कराया. इसके बाद बेहतर बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. यहां से बेहतर इलाज हेतु उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस भी पहुंची थी. घायलो में नारायण तुरी व मृतक इंद्रदेव गैड़ा बसरामो बस्ती का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola