Giridih News: मारपीट में चार महिला समेत सात घायल
Giridih News: बसगना निवासी कलावती देवी ने भरकट्टा ओपी में मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. कहा है कि उसकी जमीन उसके सास सेवकी देवी के नाम पर है. उस जमीन पर घर के बगल के लोगों ने शनिवार की सुबह सात बजे से काम लगवा दिया. उसने काम करने से मना किया तो उसके अलावा रेशमी देवी, सेवकी देवी, कुंती देवी, खेमन पंडित, शिवशंकर पंडित और बसंत पंडित के साथ मारपीट शुरू कर दी.
भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बसगना निवासी कलावती देवी ने भरकट्टा ओपी में मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. कहा है कि उसकी जमीन उसके सास सेवकी देवी के नाम पर है. उस जमीन पर घर के बगल के लोगों ने शनिवार की सुबह सात बजे से काम लगवा दिया. उसने काम करने से मना किया तो उसके अलावा रेशमी देवी, सेवकी देवी, कुंती देवी, खेमन पंडित, शिवशंकर पंडित और बसंत पंडित के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में कलावती व रेशमी गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों को बिरनी के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह भेज दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. अन्य घायलों का इलाज बिरनी के ही अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं हो पाया. घटना के संबंध में भरकट्टा ओपी प्रभारी प्रकाश रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए