Giridih News: महिलाओं को बुलाकर दिनभर भूखे पेट बैठाये रखा, शाम में बोला गया नहीं होगा ऑपरेशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2025 11:11 PM
Giridih News: जमुआ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थापित बीपीएम अमित कुमार सिन्हा पर मेढ़ो चपरखो की सहिया मंजू कुमारी, बसखारो की सबिता कुमारी, आरती कुमारी, मुनेजा खातून आदि ने भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है.
सहिया ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ कुलदीप तिर्की व देवरी हॉस्पिटल से आये चिकित्सक कुशकांत द्वारा बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया था. सभी सहिया को प्रभारी ने निर्देशित किया गया था कि महिलाओं को बंध्याकरण कराने के लिए उत्प्रेरित कर हॉस्पिटल लाना है. इसी कड़ी में सभी सहिया अपने-अपने पोषक क्षेत्र से बंध्याकरण कराने के लिए महिलाओं को लेकर सुबह 9 बजे वहां पहुंची थी. वहां उनका रजिस्ट्रेशन कर कागज बीपीएम के पास जमा कर दिया. बीपीएम ने कहा कि 25 महिलाओं का ही बंध्याकरण किया जायेगा. जब देर शाम तक हमलोगों द्वारा दिया गया फॉर्म बीपीएम ने ऑपरेशन कक्ष में नहीं भेजा. तब सहिया पूछने गईं तो बीपीएम उनपर भड़क गये और कहने लगे कि अब किसी महिला का ऑपरेशन नहीं होगा. 25 महिलाओं का ऑपरेशन हो चुका है. जब डॉक्टर कुलदीप तिर्की के पास पहुंचे तो देखा कि 32 महिलाओं का ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेज अपडेट किया जा रहा था. सहियाओं ने कहा कि हमलोगों द्वारा गांव टोले से लायी गयी गरीब महिलाएं दिनभर भूखे रखने के बाद ऑपरेशन नहीं होने से हमलोगों को बुरा भला कहने लगी. जब हमलोगों ने बीपीएम की शिकायत सिविल सर्जन से करने की बात कही तो हमें प्रताड़ित किया जा रहा है. क्या कहते हैं प्रभारी जमुआ के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलदीप तिर्की ने कहा कि शिविर में 25 से 30 महिलाओं का बंध्याकरण करने का लक्ष्य है. बीपीएम ने उक्त सहियाओं से आवेदन लेकर ऑपरेशन कक्ष में जमा क्यों नहीं किया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










