Giridih News: पुलिस ने कोयला लदे ट्रक को किया जब्त, एक गिरफ्तार
Giridih News: पुलिस को देख चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया. लेकिन ट्रक का खलासी गोपालगंज के बरहरा निवासी दिलीप कुमार सिंह को पुलिस पकड़ने में सफल रही. ट्रक में लगभग 32 टन कोयला लदा है.
निमियाघाट थाना की पुलिस ने बुधवार को लालबाजार के समीप जीटी रोड पर अवैध कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा है. मौके से पुलिस ने ट्रक के खलासी को हिरासत में लिया है. इस संबंध में पुलि�� ने ट्रक मालिक, चालक, खलासी सहित अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जेएच 09 एसी 0777 नंबर की ट्रक अवैध कोयला लाद कर धनबाद की ओर से बिहार जा रही है. सूचना पर थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस बल के साथ उक्त ट्रक को लाल बाजार के समीप रोका.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए