Giridih News: डीसी समेत कई अधिकारियों ने फहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीसी रामनिवास यादव ने अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया. कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है. सभी जिलेवासियों से आह्वान किया वे संविधान के आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें. इसी कड़ी में उन्होंने समाहरणालय परिसर में भी तिरंगा फहराया. मौके पर एसपी डा. विमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी सहित कई विभाग के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. इधर, एसडीओ कार्यालय परिसर में एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने झंडोत्तोलन किया. वहीं नगर निगम कार्यालय परिसर में नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक, जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने तिरंगा फहराया. इस मौके पर कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola