ePaper

Giridih News: निरंजन राय के समर्थकों ने गांव-गांव घूमकर किया जनसंपर्क

Updated at : 05 Nov 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: निरंजन राय के समर्थकों ने गांव-गांव घूमकर किया जनसंपर्क

Giridih News: समर्थकों ने मंगलवार के कई गांवों में घूमकर आमलोगों से मुलाकात की और कहा कि इलाके के विकास के लिए सभी श्री राय को समर्थन दें और सदन में भेजें. पिछले कई वर्षों से धनवार विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सही ढंग से सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है. यह इलाका उपेक्षित महसूस कर रहा है. ऐसे में अब विकास पसंद जनप्रतिनिधि की जरूरत लोग महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

धनवार विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके में निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के समर्थक गांवों में घूम-घूमकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उनके समर्थकों ने मंगलवार के कई गांवों में घूमकर आमलोगों से मुलाकात की और कहा कि इलाके के विकास के लिए सभी श्री राय को समर्थन दें और सदन में भेजें. पिछले कई वर्षों से धनवार विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सही ढंग से सरकार तक नहीं पहुंच पा रही है. यह इलाका उपेक्षित महसूस कर रहा है. ऐसे में अब विकास पसंद जनप्रतिनिधि की जरूरत लोग महसूस कर रहे हैं. कहा कि श्री राय के कामकाज की प्राथमिकता में क्षेत्र का विकास शामिल है. पुक्कू सिंह और अजीत तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी गावां और तिसरी काफी पीछे है. शिक्षा से आम लोगों को जोड़ने के लिए इस क्षेत्र का विकास जरूरी है. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए श्री राय को चुनकर भेजना अब जरूरी हो गया है. मौके पर विशाल पांडेय, अंकज सिंह, पवन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola