Giridih News: तीन बच्चों की मां फरार, पति ने थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बच्चों की मां सूरत से फरार हो गयी है. महिला के पति गोविंद पंडित ने बुधवार को सरिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था. उसकी पत्नी यह कह कर सूरत में मेरा एक पहचान वाला है, वहीं चलकर कमाने-खाने पर जोर दे रही थी. सूरत गये, तो पत्नी वहां झगड़ा-झंझट करने लगी.

विज्ञापन

सूरत में पत्नी के झगड़े से परेशान होकर वह छह दिसंबर को घर आने के लिए अपने तीनों बच्चों व पत्नी के साथ सूरत स्टेशन पहुंचा. इसी बीच उसकी पत्नी उसका मोबाइल लेकर शौचालय जाने की बात कहकर जाने लगी. उसके पीछे पीछे उसकी बड़ी बेटी जाने लगी तो, उसे थप्पड़ मारकर वापस भेज दिया. स्टेशन पर दो लड़का पहुंचा और उसे चुपचाप गांव जाने की धमकी दी. इसके बाद वह सूरत पहुंची. उसने सूरत में रह रहे राजेश नामक युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है. कहा है कि वह पहले भी लड़के के साथ भाग चुकी है. इसे लेकर कई बार लिखित व मौखिक फैसला भी हुआ था. इसके बाद भी उसकी पत्नी के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ. मामले को संज्ञान में लेकर न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola