Giridih News: दुबई से लापता प्रवासी मजदूर वापस बगोदर लौटा

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: दुबई से लापता हुए बगोदर के मुंडरो के मजदूर कामेश्वर कुमार महतो सकुशल गांव लौट गया है. इससे परिजनों ने राहत की सांस ली हैं.

विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कामेश्वर से शनिवार को मिले और हालचाल लिया. कामेश्वर को दुबई पुलिस, भारतीय दूतावास और झारखंड प्रवासी निदेशालय की मदद से काफी मशक्कत के बाद खोजने में सफलता मिला. उसकी वतन वापसी मुश्किलों से भरी रही. 22 जनवरी को भारतीय दूतावास की मदद से दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट उसे अकेले भेजने की तैयारी की गयी. वहां अन्य साथियों के सहयोग से उसे भेजने में सहयोग किया गया. उसे देवघर एयरपोर्ट पर माता-पिता और चचेरे भाई ने रिसीव किया. गांव के हेमलाल महतो ने बताया कि कहा कि उसकी वापसी में वहां रह रहे मजदूरों का सहयोग रहा. माले नेता पवन महतो व हेमलाल महतो का भी सहयोग रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola