Giridih News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: एक पक्ष से निर्मल साव, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पारो देवी, ममता देवी, द्रौपदी देवी, रितु देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, खगिया देवी, अमित कुमार और दूसरे पक्ष से नथन साव, प्रमिला देवी, हिरामन साव, सुदामा साव, इंद्रा देवी, फूलमती देवी घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वसीम फरहीन महजबीन ने किया.

विज्ञापन

बिरनी थाना के पथलडीहा में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एतवारी सिंह, उमेश सिंह तथा नथन साव, हिरामन साव के बीच चल रहा जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से महिला समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक पक्ष से निर्मल साव, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पारो देवी, ममता देवी, द्रौपदी देवी, रितु देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, खगिया देवी, अमित कुमार और दूसरे पक्ष से नथन साव, प्रमिला देवी, हिरामन साव, सुदामा साव, इंद्रा देवी, फूलमती देवी घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वसीम फरहीन महजबीन ने किया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल निर्मल साव, सुनीता देवी, पारो देवी, दिनेश सिंह व सुदामा साव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घटना की खबर मिलने पर बिरनी थाना के एएसआई चरवा मिंज, शंभु प्रसाद जवानों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और दोनों पक्ष से घटना की जानकारी ली.

दोनों पक्ष कर रहे जमीन पर दावा

दोनों पक्ष एक जमीन पर अपना का दावा कर रहे हैं. एक पक्ष से एतवारी सिंह ने कहा कि हमारी जमीन पर नथन साव आदि जबरन जेसीबी मशीन लगाकर काम कर रहा था. इसको रोकने व पूछताछ के लिए गये तो मारपीट हो गयी. वहीं, दूसरे पक्ष से नथन साव आदि ने बताया कि 1972 में एलआरडीसी से उनके पक्ष में डिग्री दी है. बावजूद उक्त लोग मानने को तैयार नहीं है. एएसआई चरवा मिंज ने बताया कि विवाद होने की सूचना मिलने पर पथलडीहा गांव पहुंचे और दोनों पक्ष को शांति बनाकर थाना आने की बात कही गयी. वापस लौटने के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी. सभी का इलाज किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल है, उसे रेफर किया गया है. आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola