Giridih News: सड़क हादसे में डुमरी निवासी दुकानदार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मंगलवार तीन बजे के आसपास भूली रंगुनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि कार के साथ बाइक की टक्कर हो गयी थी. घटना के बाद कार भाग गयी. स्थानीय लोगों ने रामरूप को असर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

मुराइडीह कॉलोनी से धनबाद जा रहे व्यवसायी बाइक सवार रामरूप प्रसाद (55) की मौत मंगलवार तीन बजे के आसपास भूली रंगुनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि कार के साथ बाइक की टक्कर हो गयी थी. घटना के बाद कार भाग गयी. स्थानीय लोगों ने रामरूप को असर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच ले जाकर रखा गया. परिजन अस्पताल पहुंच गये है. मृतक मुराइडीह कॉलोनी में राशन दुकान चलाता था. मृतक को पत्नी के अलावा तीन पुत्र व एक पुत्री है. पैतृक आवास गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत खुदीसार गांव है. इस संबंध में ईस्ट बसुरिया पुलिस ने नेक्सन कार संख्या जेएच 10 बीएस 7138 को जब्त कर लिया है. निधन पर वर्णवाल सेवा समिति बाघमारा के महेंद्र वर्णवाल, सुभाष वर्णवाल, रामविलास वर्णवाल, छोटेलाल वर्णवाल, महेंद्र विक्रम, उपेंद्र वर्णवाल, राजेंद्र वर्णवाल, किशोर वर्णवाल, संतोष वर्णवाल, केदार वर्णवाल, सुधीर वर्णवाल, मनीष वर्णवाल, रामदेव वर्णवाल, मुन्ना वर्णवाल, अशोक वर्णवाल, सुरेन्द्र वर्णवाल, आनंद वर्णवाल, संतोष वर्णवाल, गौतम वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, महेश वर्णवाल, संजय वर्णवाल ने शोक जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola