ePaper

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की एएमएफ सेल के कार्यों की समीक्षा

Updated at : 30 Oct 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की एएमएफ सेल के कार्यों की समीक्षा

Giridih News: निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. साथ ही कलस्टर, मतदान केंद्रवार मूलभत सुविधाएं (एएमएफ), मतदान केंद्रवार रूट चार्ट व मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव 2024 के निमित गठित किए गए एएमएफ सेल के कार्यों के अलावा अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें. निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. साथ ही कलस्टर, मतदान केंद्रवार मूलभत सुविधाएं (एएमएफ), मतदान केंद्रवार रूट चार्ट व मैप, वाहनों की उपलब्धता, कम्युनिकेशन प्लान, मतदान कर्मियों की रहने की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में उक्त सभी कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रह कार्यों की जानकारी ली गयी. इस दौरान उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से उनके कोषांग से संबंधित जारी किए गए मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़ें. इसके साथ ही कार्यों के दौरान निर्वाचन आयोग से जारी सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया. साथ ही डीसी श्री लकड़ा ने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर अपने वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के उपरांत ही कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola