Giridih News: 27 दिन बाद गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 10:56 PM

विज्ञापन

Giridih News: गोविंद पांच जुलाई को कल्पतरु इंटरनेशनल पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के तातनिया स्थित पावर प्रोजेक्ट में टेक्नीकल लेबर के रूप में काम करने गया था. काम करने के दौरान हाइड्रा से दब जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान आठ सितंबर को उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के ट्यूनिशिया से अडवारा पंचायत के जमुआरी टोला बरवाडीह के मजदूर गोविंद महतो (47) का शव 27 दिन बाद शनिवार की शाम घर पहुंचा. गोविंग पांच जुलाई को कल्पतरु इंटरनेशनल पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के तातनिया स्थित पावर प्रोजेक्ट में टेक्नीकल लेबर के रूप में काम करने गया था. काम करने के दौरान हाइड्रा से दब जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान आठ सितंबर को उसकी मौत हो गयी. 27 दिन बाद मृतक गोविंद महतो का शव गांव पहुंचा. सूचना पर विधायक विनोद कुमार सिंह व पूर्व विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया था. मालूम रहे कि कंपनी के द्वारा मुआवजा भुगतान में आनाकानी करने के 27 दिन तक शव मुंबई में पड़ा रहा. समाजसेवी छोटन प्रसाद छात्र, सिकंदर अली व हीरालाल महतो के संयुक्त प्रयास से शव घर पहुंचा. वहीं कंपानी के समझौते के अनुसार मृतक गोविंद महतो की पत्नी झलिया देवी को बैंक खाते में 10.55 लाख का भुगतान किया गया है. शेष राशि भी जल्द मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola