Giridih News: हाट बाजार से बाइक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: खरीदारी के बाद जब सामान रखने पहुंचे तो देखा कि बाइक गायब है. कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं पाया है. उन्होंने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, जिप सदस्य पवन चौधरी ने कहा कि हाट बाजार से पहले भी कई बार बाइक की चोरी हुई है.

विज्ञापन

गावां हाट बाजार से बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी गणपबागी निवासी सीतो यादव ने बताया कि वह बाइपास रोड़ के नीचे आम पेड़ के पास बाइक को खड़ा कर बाजार में खरीदारी करने चले गए. खरीदारी के बाद जब सामान रखने पहुंचे तो देखा कि बाइक गायब है. कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं पाया है. उन्होंने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, जिप सदस्य पवन चौधरी ने कहा कि हाट बाजार से पहले भी कई बार बाइक की चोरी हुई है. लेकिन आजतक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. अगर ऐसे ही बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों की बाइक चोरी होने लगेगी तो इसका बाजार में बुरा प्रभाव पड़ेगा. लोग बाजार आने से कतराने लगेंगे. उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही बाइक को बरामद करते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola