Giridih News: दो सगी बहनें लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 12:08 AM

विज्ञापन

Giridih News: काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. बताया कि दोनों बहनों ने काले रंग का सलवार शूट पहना है. पुलिस खोजबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

निमियाघाट थाना क्षेत्र के चपरखो निवासी चेतलाल सिंह ने निमियाघाट थाना में आवेदन देकर अपनी दो बेटियों के लापता होने की शिकायत की है. आवेदन में चेतलाल सिंह ने बताया कि विगत आठ नवंबर को उनकी बड़ी बेटी प्रियंका कुमारी (21) और दूसरी बेटी रानी कुमारी (19) अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम बेड़ी थाना मधुबन के यहां से वापस लौट रही थीं. इसके लिये उन्होंने फोन करके कहा कि हम दोनों इसरी बाजार पहुंच गये है और लक्ष्मण मोड़ पर उतरेंगे आप लेने आ जाइये. चेतलाल सिंह ने बताया कि जब मैने लक्ष्मण मोड़ पहुंच कर अपने बेटियों को फोन लगाया तो उनका फोन बंद था. काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. बताया कि दोनों बहनों ने काले रंग का सलवार शूट पहना है. पुलिस खोजबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola