Giridih News :वज्रपात से चार महिलाएं घायल, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की धनयडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को तेज बारिश के बीच वज्रपात होने से चार महिलाएं घायल हो गयीं. इनमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि एक महिला को मामूली चोट आयी है.

विज्ञापन

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरो की 58 वर्षीय बसंती देवी, 48 वर्षीय कामता देवी, 54 वर्षीय रध्या देवी और 42 वर्षीय देवंती देवी शनिवार को खेत में काम करने गयीं थीं. दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी.

खेत से लौट रहीं थीं महिलाएं

बारिश से बचने के लिए चारों महिलाएं खेत से घर लौटने लगीं. बताया जाता है कि जैसे ही महिलाएं बसंती देवी के घर के समीप पहुंचीं वज्रपात हुआ. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चारों महिलाएं जमीन पर गिर गयीं. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया गया की देवंती की हालत सामान्य है, जबकि बसंती, कामता व रध्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola