ePaper

शादी में गया था परिवार, बंद घर से 8 लाख के गहने समेत 12 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Updated at : 10 May 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih Crime News

जांच के लिए पहुंची पुलिस. फोटो : प्रभात खबर

Giridih Crime News: चोरों ने सुरेश प्रसाद के घर से करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये. सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना सुरेश प्रसाद को दी. सूचना मिलते ही वे घर लौटे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गये. उन्होंने उपने घर में सामानों की जांच करे के बाद चार लाख नगद और आठ लाख रुपये कीमत के गहनों की चोरी होने की बात कही है.

विज्ञापन

Giridih Crime News: गिरिडीह शहर के अलावा उसके आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है. हर दो से तीन दिन में किसी न किसी थाना क्षेत्र से चोरी की खबरें सामने आ रही है जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है. ताजा मामला गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित न्यू कॉलोनी झरियागादी का है. यहां बीते शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

पड़ोसियों ने सुबह देखा घर का टूटा दरवाजा

चोरों ने सुरेश प्रसाद के घर से करीब चार लाख रुपये नकद और लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये. सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना सुरेश प्रसाद को दी. सूचना मिलते ही वे घर लौटे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गये. उन्होंने उपने घर में सामानों की जांच करे के बाद चार लाख नगद और आठ लाख रुपये कीमत के गहनों की चोरी होने की बात कही है.

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर पुलिस कर रही जांच

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब घर बंद करके जाने के डर लगने लगा है. पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पुलिस ने आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शादी समारोह में पूरा परिवार गया था गावां

पीड़ित सुरेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गावां थाना क्षेत्र के माल्डा गांव गये हुए थे. इसी बीच पड़ोसियों ने उनको चोरी की सूचना दी. जब वे शादी समारोह से लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. घर के अंदर घुसते ही सभी के होश उड़ गये. पूरा सामान बिखरा पड़ा था और आलमीरा व ट्रंक खुले हुए थे. जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. पीड़ित सुरेश ने बताया कि वे नौ मई को ही परिवार के साथ गावां गये थे. शादी समारोह नौ मई को ही था. 10 मई की सुबह करीब 8:30 बजे जब वे लौटे तो घर की हालत देख दंग रह गये. तत्काल उन्होंने नगर थाना पुलिस को सूचना दी.

प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है जांच : थाना प्रभारी

चोरी की घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि घटना के सूचना के बाद पुलिस की टीम को वहां भेजा गया था, टीम के द्वारा घर के अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. वहीं भुक्तभोगी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था जिसपर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. जल्द की इस घटना में जो भी लोग संलिप्त है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें

Road Accident in Giridih: अहिल्यापुर में डीजे साउंड लदे वाहन और मैजिक की टक्कर में एक चालक की मौत

चतरा से कोडरमा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन यात्री घायल

Crime News Ranchi: रांची में सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

दलमा से निकला ‘सम्राट’, खूंटी और चांडिल में दिख रहे बाघ के पंजों के निशान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola