वन विभाग ने किया हिरण का मांस बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तिसरी वन विभाग की टीम ने रविवार को तिसरी थाना क्षेत्र के बरैयपाट गांव के एक व्यक्ति के घर के बाहर से हिरण का मांस बरामद किया है.
विज्ञापन
तिसरी.
तिसरी वन विभाग की टीम ने रविवार को तिसरी थाना क्षेत्र के बरैयपाट गांव के एक व्यक्ति के घर के बाहर से हिरण का मांस बरामद किया है. लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के घषणी गांव के छोटू टुडू नामक व्यक्ति ने जंगल से हिरण मारकर मांस बेचने के लिए बरैयपाट गांव आया हुआ था. तभी, किसी ने गावां प्रक्षेत्र के रेंजर अनिल कुमार इसकी सूचना दी. सूचना पर रेंजर अनिल कुमार ने वनपाल अमर विश्वकर्मा के नेतृत्व में वन कर्मियों को बरैयपाट रवाना किया. टीम बरैयपाट गांव पहुंची और हिरण का मांस बेच रहे शिकारी को ढूंढने लगी. इधर, टीम को देखते ही छोटू टुडू गांव में ही मांस छोड़कर भाग गया. बाद में वन कर्मियों की नजर एक घर के बाहर बाल्टी में रखे मांस पर पड़ी. वन कर्मियों ने मांस जब्त कर हिरण का शिकार करने वाले आरोपी को ढूंढने लगे. गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि हिरण का शिकार करने वाला छोटू भाग गया है. वन कर्मी मांस लेकर तिसरी बिट ऑफिस ले आये. मांस देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है. टीम में अशोक कुमार,रविश कुमार आदि शामिल रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन