गिरिडीह में कपड़े की दुकान में लगी आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर राख
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
गिरिडीह में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जल गए. शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है.
गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा स्थित नीलम ड्रेसेस कपड़ा दुकान में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कपड़े, लकड़ी के फर्नीचर, दो पंखे समेत अन्य सामान जल गये. आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची. टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लिये जाने से दुकान के मकान और आसपास के घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया.
ये भी पढ़ें: बगोदर में पेयजल संकट: स्टार्ट पैनल खराब होने से तीन दिनों से भटक रहे लोग
10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
दुकान संचालक ने अग्निशमन विभाग को दिये आवेदन में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया है. उनके अनुसार, दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान आग में जल गये. वहीं, करीब एक लाख रुपये के सामान को सुरक्षित बचा लिये जाने की बात कही गयी है. फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर शॉर्ट सर्किट की आशंका जतायी गयी है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए