Giridih News: रेस्टोरेंट में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: लॉज में मौजूद लोग व कर्मियों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जाना बचाई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम व नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. इसके बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद दल बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. तब-तक रेस्टुरेंट में मौजूद कर्मियों ने फायर सेफ्टी यंत्र के जरिये आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन

नगर थाना श्रेत्र के मधुबन वेजिस मोड़ स्थित निखर लॉज (रेस्टोरेंट) में मंगलवार की शाम शार्ट-सर्किट से आग लग गयी. इसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया. इस दौरान लॉज में मौजूद लोग व कर्मियों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जाना बचाई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम व नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. इसके बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद दल बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. तब-तक रेस्टुरेंट में मौजूद कर्मियों ने फायर सेफ्टी यंत्र के जरिये आग पर काबू पा लिया. संचालक साहिल कुमार ने बताया की वे शाम में घर खाना खाने के लिए घर गए हुए थे. इसी दौरान सूचना मिली कि रेस्टोरेंट के किचन में शार्ट-सर्किट से बिजली बोर्ड में आग लग गयी. यहां से आग रेस्टोरेंट में फैली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola