Giridih News :लकड़ी मिल में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह स्टेशन रोड स्थित एक लकड़ी मिल में रविवार की शाम अचानक आग लग गयी. इसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर मिल में रखी जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

इस घटना में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का मिल संचालक को हुआ है. जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित भारत टिंबर वर्क्स रविवार होने के कारण बंद था. मिल संचालक नारायण शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे आसपास के लोगों ने फोन कर उन्हें आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं. उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम

सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. नारायण शर्मा ने बताया कि मिल में रखी अधिकांश लकड़ियां कीमती थीं, जो आग की चपेट में आकर जल गयीं. उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. राहत की बात यह रही कि मिल बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola