Giridih News :विवाहिता की मौत के मामले में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत यद्दुरायडीह गांव के टोला भलुवाही में विवाहिता राखी कुमारी (22) की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में मृतका के दादा चकाई जमुई प्रखंड के पांडेयडीह गांव निवासी रामानंद महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

मृतका राखी के पति सत्यम कुमार वर्मा, ससुर सुखदेव महतो, सास नंदनी देवी, भैंसुर सचिनदेव वर्मा, आनंद वर्मा व गोतनी को आरोपित किया गया है. रामानंद ने आरोप लगाया है कि दहेज के रूप में एक लाख रुपये व एक स्कॉर्पियो की मांग को लेकर राखी को प्रताड़ित किया जा रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गयी.

पति गिरफ्तार

हीरोडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राखी के पति सत्यम कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. हीरोडीह थाना के अनि तेजबली राम ने बताया कि मृतका के दादा के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी को सत्यम कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola