दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी के लहरियाटांड़ गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी के लहरियाटांड़ गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. सोमवार को एक पक्ष के अयूब खान ने आवेदन देते हुए कहा कि वह रविवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठा हुआ था. इसी दौरान उसका पड़ोसी यूसुफ मियां, मंजूर मियां, बंगाली मियां आदि ने लाठी-डंडा, हरवे-हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया. वह जमीन पर गिरा, तो सभी तलवार से माथा पर वार कर दिया. इसमें उसका माथा फट गयी. बीच बचाव में करने आये उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की गयी. वहीं, दूसरे पक्ष के यूसुफ मियां ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर हल्की झड़प हुई है. मारपीट में उसके पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं. ओपी प्रभारी विभूति देव ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola