Giridih News: बेटी की शादी के बाद पिता ने लगायी फांसी, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: शादी समाप्त होने के बाद परिवार के लोग वापस घर आ गये. जितेंद्र एक रूम में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर बीतने के बाद भी जब वह रूम से बाहर नहीं आया, तो घर वाले दरवाज़े को तोड़ कर अंदर गये.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केलीबाद निवासी जितेंद्र मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि मंगलवार को जितेंद्र की बेटी का शादी मदनकट्टा में थी. शादी समाप्त होने के बाद परिवार के लोग वापस घर आ गये. जितेंद्र एक रूम में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर बीतने के बाद भी जब वह रूम से बाहर नहीं आया, तो घर वाले दरवाज़े को तोड़ कर अंदर गये. देखा कि वह फांसी के फंदे से लटक रहा है. फंदे से उतारकर उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया. वहां उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे वेंटिलेटर में रखा गया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में उसने फांसी लगायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola