Giridih News: सीएस ने पाटलावती अल्ट्रासाउंड व डायग्नोष्टिक सेंटर को किया सील

Updated at : 20 Dec 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: सीएस ने पाटलावती अल्ट्रासाउंड व डायग्नोष्टिक सेंटर को किया सील

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मेरीज स्कूल के सामने चल रहे पाटलावती अल्ट्रासाउंड व डायग्नोष्टिक सेंटर नियमसंगत अल्ट्रासाउंड नहीं किए जाने के कारण शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा ने जांचोपरांत सील कर दिया.

विज्ञापन

इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए लाइसेंस तो दिया गया है, लेकिन यह जांच डॉक्टर करते हैं. लेकिन जब यहां औचक निरीक्षण किया गया तो पाया कि यहां एक महिला कलावती देवी का अल्ट्रासाउंड एक युवक जो डॉक्टर नहीं है और वह अल्ट्रासाउंड कर रहा था. उन्होंने कहा कि नियम को ताक पर रखकर अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नियम का उल्लंघन करने पर इनके संचालक पर कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान उक्त युवक अपना मोबाइल फ़ोन भी छोड़कर भाग गया. चिकित्सकों ने एक अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप और एक मोबाइल फ़ोन को भी ज़ब्त कर उक्त जांच घर को सील कर दिया गया. मौके पर तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ देवव्रत ,प्रवीण कुमार, एसआई कौलेश्वर राम, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola