Giridih News :ब्राह्मण महासंघ के वनभोज में एकजुटता पर बल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 11:19 PM
Giridih News :सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ मे गिरिडीह-टुंडी रोड पर बराकर नदी किनारे वनभोज किया. इसकी अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने की.
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ मे गिरिडीह-टुंडी रोड पर बराकर नदी किनारे वनभोज किया. इसकी अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने की. इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लेकर महासंघ के पूर्व मुख्य संरक्षक ब्रज बिहारी पांडेय को सर्वसम्मति से शाकद्वीपीय ब्राह्मणों को एकजुट करने एवं समन्वय बनाने की महती जिम्मेदारी दी गयी. उन्हें समन्वय के लिए संयोजक बनाया गया. टुंडी मंझिलाडीह निवासी अरविंद कुमार मिश्र को धनबाद जिलाध्यक्ष चुना गया. उन्हें तीन महीने में जिला कमेटी के गठित करने का निर्देश दिया गया. वनभोज में संगठन के विस्तार और मजबूती पर उपस्थित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये. संगठन निरंतर अपने उद्देश्य की ओर बढ़ता रहे, इसका सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया. समाज के वरिष्ठ सदस्य चुनचुन मिश्र, नीलमोहन मिश्र, ब्रजबिहारी पांडेय, दिलीप कुमार उपाध्याय, अरविंद कुमार मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, प्रकाशचंद्र मिश्र, हेमंत पाठक सहित कई सदस्यों ने विचार व्यक्त किया. वनभोज में बैठक में गिरिडीह, बोकारो, रांची, धनबाद से समाज के चंदन मिश्र, अमर मिश्र, विश्वेशर पाठक, दीपक कुमार मिश्र, अंबिका प्रसाद मिश्र, कुलदीप मिश्र, महेश पाठक, प्रेम शेखर मिश्र, अरूप कुमार मिश्र, उपेंद्र उपाध्याय, बीएम शुक्ला, हृदय नारायण पाठक, आनंद कुमार मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, आशुतोष कुमार मिश्रा, अमर कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार मिश्र, शुभम कुमार मिश्र, जय कुमार मिश्र, दिलीप मिश्र, योगेश्वर मिश्र, अजीत मिश्र, पल्लव भक्त, सत्यनारायण मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










