Giridih News: पीरटांड़ में हाथियों ने जीतपुर गांव में मचाया उत्पात
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी है. हादसे में मंझली देवी, फूलमुनी देवी एवं सोमरी देवी के घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं.
विज्ञापन
हाथियों ने सोमवार की रात पीरटांड़ के बदगांवा पंचायत के जीतपुर गांव में उत्पात मचाया. यहां झुंड ने तीन घरों को तोड़ने के साथ-साथ फसल, घर के बर्तन आदि को भी तोड़ दिया. घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी है. हादसे में मंझली देवी, फूलमुनी देवी एवं सोमरी देवी के घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. मुखिया कंचन मीरा देवी ने बताया कि हाथियों का उत्पात काफी बढ़ गया है. हालांकि सूचना के बाद बीडीओ मनोज मरांडी जीतपुर एवं मार्मी गांव पहुंचे. पीड़ितों को तत्काल दस-दस हजार का चेक सौंपा गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन