सादगी के साथ मनी डॉ आंबेडकर की जयंती

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को विभिन्न संगठनों व राजनीतिक पार्टियों ने सादगी के साथ डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसी कड़ी में बोड़ो स्थित चौधरी कांप्लेक्स के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. सोशल डिस्टेंसिंग का निर्वाह करते हुए उक्त कार्यक्रम आयोजित […]

विज्ञापन

गिरिडीह : लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को विभिन्न संगठनों व राजनीतिक पार्टियों ने सादगी के साथ डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसी कड़ी में बोड़ो स्थित चौधरी कांप्लेक्स के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. सोशल डिस्टेंसिंग का निर्वाह करते हुए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. शैलेंद्र कुमार चौधरी, जिला मंत्री सुनीत कुमार, नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डा. आंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, जमुआ विधान सभा प्रभारी सतीश केडिया के अलावे प्रदीप अग्रवाल, विकास खेतान भी मौजूद थे. बॉक्सकोपा में मनी डाॅ. आंबेडकर की जयंतीगिरिडीह. सदर प्रखंड के कोपा गांव में डाॅ. आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस दौरान संविधान निर्माता डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही डा. आंबेडकर के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर राजू दास, राजेश दास समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola